
देहरादून : कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर आज 24 अप्रैल को प्रदेश में कुल 42 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 327 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं बता दें कि प्रदेश में अभी तक कुल 2112 अभियोगों 9320 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 23360 वाहनों के चालान, 5104 वाहन सीज एवं 01.15 करोड़ रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।
डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से रमजान माह में भी लॉकडाउन का पालन करने और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।डीजी ने कहा कि सामुहिक नमाज और रोजा इफ्तारी नहीं होगी। सुबह और शाम को कम आवाज में साइरन बजेगा। जनपद स्तर पर DM और SSP की अनुमति से कम वॉल्यूम पर अजान अता करने पर सहमति हुई है।