Big NewsDehradun

उत्तराखंड DG की चेतावनी : सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने पर होगा मुकदमा दर्ज

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : पुलिस महानिदेशक लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ अब केस दर्ज किया जाएगा। कानून को तोड़ने वालों का कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

बुधवार को पुलिस कार्यालय में अशोक कुमार ने कहा कि लॉकडाउन के बावजूद तमाम लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे है। वे कोरोना वायरस को दावत देकर अपने परिवार, राज्य व देश के साथ धोखा कर रहे हैं। उन्होंने परिवार व राष्ट्र की सुरक्षा के लिए लोगों से घरों में रहने की अपील की। डीजी ने कहा कि सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ और बड़ी धाराओं में केस दर्ज करने की तैयारी है।

वहीं डीजी अशोक कुमार ने रुद्रपुर में जमातियों को पकडऩे वाली पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा और सीओ अमित कुमार को 20 हजार रुपये का चेक सौंपा।

Back to top button