Dehradunhighlight

ऋषिकेश : हत्यारा प्रेमी 24 घंटे में गिरफ्तार, हत्या से पहले शराब पिलाकर बनाए थे अवैध संबंध

Breaking uttarakhand newsऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने ढालवाला मुनिकीरेती निवासी महिला की हत्या मामले का खुलासा बीते दिन किया। पुलिस ने हत्या के आरोपी(प्रेमी) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि महिला उससे लगातार पैसे की मांग करती थी जिससे वो तंग आ चुका था औऱ इससे छुटकारा पाने के लिए उसने प्रेमिका की हत्या की।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना मुनिकीरेती के ढालवाला क्षेत्र निवासी एक महिला का शव 4 दिन पूर्व आइडीपीएल फैक्ट्री के समीप बरामद किया गया था। महिला के पति ने सोमवार को पुलिस को तहरीर सौंपी. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्यारे आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया। मोबाइल के आधार पर पुलिस ने महिला के पति से संपर्क किया। जिसके बाद महिला की पहचान पानमती (35 वर्ष) निवासी चीनी गोदाम रोड ढालवाला मुनिकीरेती के रूप में की गई थी।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया घटना के रोज हरिद्वार मार्ग स्थित सीसीटीवी फुटेज में महिला के साथ एक व्यक्ति स्कूटी में सवार दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल खगाली। इस मामले में पुलिस ने सुरेश पुत्र राम सुफल निवासी ढालवाला मुनिकीरेती टीवी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया।

शराब पिलाकर बनाए थे अवैध संबंध

आरोपी ने पुलिस को बताया कि करीब 4 वर्ष पहले उसकी पानमती से मुलाकात हुई थी। उसके बाद उनके प्रेम संबंध बन गए। वह ट्रैक्टर चलाता है। इस काम में उसे 10 हजार रुपये हर महीने मिलते हैं। इसमें वह पांच हजार रुपये पानमति को देता था। बाद में उसकी मांग बढ़ गई। वह उसे ब्लैकमेल करने लगी। घटना के रोज वह उसे आइडीपीएल के समीप ले गया। उसने महिला को शराब पिलाई और उसके साथ दो बार अवैध संबंध बनाएं। बाद में उसने पत्थर से उसके सिर में हमला कर उसने उसकी हत्या कर दी।

Back to top button