Dehradun

उत्तराखंड में 8 जमातियों पर हत्या का मुकदमा, 4200 वाहन सीज, 79.01 लाख वसूले

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : उत्तराखंड महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने लॉकडाउन के दौरान नियम का उल्लंघन करने और जानकारी छुपाने पर जमातियों पर हुए मुकदमे दर्ज की जानकारी दी। डीजी अशोक कुमार ने बताया कि प्रशासन और पुलिस के सामने प्रस्तुत न होने पर हरिद्वार में 01 और व्यक्ति के विरुद्ध हत्या के प्रयास के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अब तक प्रदेश में कुल 08 व्यक्तियों पर हत्या के प्रयास के अन्तर्गत 07 अभियोग पंजीकृत किय गए हैं।

डीजी अशोक कुमार ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर 14 अप्रैल को कुल 64 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 307 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं प्रदेश में अभी तक कुल 1534 अभियोगों 6109 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 16608 वाहनों के चालान, 4200 वाहन सीज एवं 79.01 लाख रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

Back to top button