देहरादून, संवाददाता। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सूबे के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तमाम विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। साथ ही खेल रत्न गुरमीत सिंह, द्रोणाचार्य पुरस्कार सुरेंद्र भंडारी और लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड राजेंद्र सिह रावत को दिया गया। इसके अलावा संस्कृति विभाग द्वारा लोक गायन में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। वहीं उद्यान विभाग के 39 किसानों को उद्यान पंडित और कृषि विभाग 39 किसानों को कृषि पंडित पुरस्कार दिया गया। पेयजल विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 2 इंजीनियरों को भी पुरस्कृत किया गया। वन विभाग, वन पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य के लिए, वन संरक्षण, स्नेक कैचिंग के लिए और औषधीय पौधों के संरक्षण के लिए भी शख्सियतों को पुरस्कृत किए गया। इसके साथ ही गृह विभाग, शिक्षा विभाग और अन्य विभागों को भी पुरस्कार दिया गया। साथ ही राज्य में पहली बार उत्तराखंड रत्न वितरण किया गया। उत्तराखंड रत्न के सम्मान से दो महान विभूतियों पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी और राज्य आंदोलनकारी स्व. इंद्रमणी बडोनी को नवाजा गया।