संवाददाता। आज जहां समूचे उत्तराखंड के लोग राज्य स्थापना की 16वीं वर्ष गांठ को धूम-धाम से मना रहे हैं। तो वहीं केंद्र सरकार ने इसी दिन यानी 09 नवंबर से देश के आम लोगों को सौगात देते हुए कालाधन पर अंकुश लगाने की कबायद शुरू की है। इस दिन से 500 और 1000 के मौजूदा नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। और इनकी जगह 500 और 2000 के नए नोटों को रिलिज करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी किया है। उन्होंने कहा है कि यह हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। इस फैसले से कालाधान पर अंकुश लगेगा। आइए जानते हैं कि, नए 500 और 2000 के नोटों को किस प्रकार डिजायन किया गया है।
500 रूपये के नए नोट के संभावित डिजाइन
500 रूपये के नोट के पीछे लालकिला दिखाया जायेगा। नये नोट का साइज 66mm x 150mm होगा। नोट के पीछे एक तरफ स्वच्छ भारत अभियान की तस्वीर छपी होगी, जिसमे महात्मा गांधी के चश्मे की तस्वीर होगी। 500 के नए नोट में पांच बार हिंदी के अंक में लिखा होगा। नये नोट में एक तरफ अशोक स्तंभ बना होगा। 500 रूपये के नए नोट में आगे की ओर रिजर्व बैंक का वजन लिखा होगा। नोट पर RBI के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे।
2000 के नए नोट के संभावित डिजाइन
2000 के नए नोट के पीछे मंगलयान को दर्शाया गया हैं और यह गुलाबी रंग का होगा। नये नोट के पीछे एक तरफ स्वच्छ भारत अभियान की तस्वीर छपी होगी, जिसमे महात्मा गांधी के चश्मे की तस्वीर होगी। 2000 के नए नोट में दो अंक हिंदी में लिखा होगा।2 हजार के नए नोट में आगे की ओर रिज़र्व बैंक का वजन लिखा होगा। 2 हजार के नए नोट के आगे की ओर अशोक स्तम्भ बना होगा। 2000 के नोट में नैनो जीपीएस चिप लगा होगा। इसमें पावर सोर्स नहीं होता। यह सिग्नल रिफ्लेक्टर की तरह काम करता है। यह नोट की लोकेशन पता करने में सक्षम होगा।