
देहरादून: भारतीय सेना के 11वीं गढ़वाल राईफल के के जवान हवालदार राजेंद्र सिंह नेगी के लापता होने का मामला संसद में गुंजा। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने संसद में लापता जवान का सवाल उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से लापता जवान का जल्द पता लगाने की अपील की है।
पूरा उत्तराखंड जहां लापता जवान राजेंद्र सिंह नेगी की सकुशल वापसी के लिए दुआ कर रहा है। वहीं, नैनीताल सांसद अयज भट्ट ने संसद में शून्यकाल के दौरान लापता राजेंद्र सिंह नेगी का जल्द पता लगाने की अपील केंद्र सरकार से की। लोकसभा में शून्य काल के दौरान कहा कि 8 जनवरी 2020 से पाकिस्तान सीमा से देहरादून के अंबीवाला सैनिक काॅलोनी का जवान राजेंद्र सिंह नेगी लापता है। आशंका ये भी जाताई जा रही है कि वह फिसलकर पाकिस्तान सीमा में पहुंच गए होंगे।
राजेंद्र नेगी के परिजन 8 जनवरी से ही दुखी हैं। साथ ही पूरा उत्तराखंड भी अपने जवान के लापता होने से परेशान है। यहां तक कि राजेंद्र नेगी का पता लगाने के लिए उत्तराखंड में आंदोलन भी कई लोग कर रहे हैं। इसलिए वह केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि लापता जवान राजेंद्र नेगी का केंद्र सरकार जल्द पता लगाए। जिसका समाचार उनके परिजनों के साथ ही उत्तराखंड को भी दिया जा सके।