National

फिर टली फांसी, वीडियो जारी कर एक मां ने देश की आवाम से मांगी मदद

निर्भया के चारों दोषियों की फांसी एक बार फिर सेटल गई है। वरना आज सुबह 6 बजे निर्भया के चारों दोषी फांसी के फंदे पर लटके होते। बीते दिन पटियाला हाऊस कोर्ट ने  दोषियों की फांसी पर रोक लगा दी जिसके बाद अगले आदेश तक दोषियों की फांसी टल गई है।

देश की जनता से मांगी एक बेटी की मां ने मदद

एक बार फिर से फांसी टलने से निर्भया की मां का दिल पसीज गया। क्योंकि दोषी का वकील निर्भया की मां को चैलेंज कर गया था कि ये फांसी कभी नहीं होगी. वहीं निर्भया की मां तबसे बस दोषियों को फांसी पर लटकाने की मांग कर रही हैं. वहीं निर्भया की मां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमे निर्भया की मां ने देश की जनता से मदद मांगी है। क्योंकी वो फांसी टलने से हार रही हैं और अब एक मां ने देश की पूरी आवाम से मदद मांगी है।

Back to top button