
लखनऊ : पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के घर जाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जिस स्कूटी पर बैठी थीं उसका चालान कर पुलिस ने जो जुर्माना लगाया है उसे लेकर कांग्रेस ने नया आंदोलन शुरू कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को दमनात्मक मानते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जनपद बाजार में जाकर दुकानदारों से मदद मांगी। अब जनता से मिली मदद से कांग्रेस पार्टी जुर्माने की भरपाई करेगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि सीएए के विरोध को लेकर पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन्हीं के परिवार से मिलने को प्रियंका गांधी उनके घर जा रहीं थी। जिन्हें पुलिस ने जबरदस्ती रोका। जब वह कार्यकर्ता की स्कूटी पर बैठ कर गईं तो भी पुलिस ने उनको परेशान किया। कुछ नहीं मिला तो सरकार ने पुलिस स्कूटी का चालान करवा कर जुर्माना लगवाया। अब वही बात बताने के लिए पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जा रहे हैं। उसी का जवाब देने के लिए जतना से सहयेाग मांगा जा रहा है और उसी से जुर्माना भरा जाएगा।