Big NewsUdham Singh Nagar

उत्तराखंड के भक्तों की आस्था : भगवान को ठंड से बचाने के लिए ओढ़ाए कंबल, लगाए हीटर

उधम सिंह नगर (मोहम्मद यासीन) जहाँ  पहाड़ी इलाको में वर्फ़बारी से ठंड अपना सितम ढहा रही है तो मैदानी क्षेत्र भी इस कहर कम नही हैं। कड़ाके की इस ठंड में इंसान ही नहीं बल्कि भगवान भी परेशान हैं। भक्तों ने भगवान को भी ठंड से बचाने के लिए मंदिरों में गर्म कपड़े और हीटर के इंतजाम किए गए है, तो वहीं इंसान तो इंसान जानवरो को भी ठंड सता रही है एक बंदर ठंड को दूर करने के लिये हीटर के पास आ बैठा

वीओ – जी हां यह बात सुनने में आपकों अजीब जरूर लग रही होगी पर इन दिनों जनपद ऊधमसिंह नगर में पड़ रहे कड़ाके की ठंड के प्रकोप से भगवान को बचाने के लिए पुजारी भगवान की मूर्तियों को भी गर्म कपड़े और स्वेटर धारण कराने के साथ ही भगवान की मूर्तियों के समक्ष हीटर भी जला रहे है। यहां के कई मंदिरों में भगवान को ठंड से बचाने के लिए कंबल और ऊनी वस्त्र  भी पहनाए गए हैं और तो और कई मंदिरों में भगवान को ठंड से बचाने के लिए अंगीठी और हिटर भी लगाए गए है।

Back to top button