नौगांव : रवांई लोक महोत्सव का आगाज हो गया है। पहले दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ पुरोला विधानसभा के विधायक राजकुमार ने किया। उसके बाद स्कूली बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया।
वहीं लोक गायक अनिल बेसारी, नरेश ज्वाला, विकास बडेड़ी की टीम ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। दूसरे दिन लोक संस्कृति की गायन विधा छोड़ो और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। रवांई लोक महोत्सव रवांई क्षेत्र का एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें रवांई की समृद्ध लोक संस्कृति का समागम होता है। पूरे 3 दिनों तक रवांई लोक महोत्सव में रवांई क्षेत्र के डेढ़ सौ कलाकार अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। यह मंच क्षेत्र के उभरते हुए लोक कलाकारों के लिए एक शानदार मंच है।