Haridwarhighlight

पत्नी को फ़ोन पर दिया तलाक, जिन्दा जलाने का भी प्रयास

breaking uttrakhand newsरुड़की: पत्नी को मोबाइल पर तीन तलाक देने वाले आरोपी पति पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने महिला के पति को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पिछले एक माह से फरार चल रहा था।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहल्ला सती निवासी शाइस्ता की शादी वर्ष 2018 में सहारनपुर के थाना चरथावल के दधेड़ू निवासी शादाब से हुई थी। शादी में परिवार वालों ने भरपूर दान दहेज दिया था। आरोप था कि शादी के बाद से महिला को पति और ससुराल वाले और दहेज के लिए परेशान करने लगे। इतना ही नहीं दहेज में दो लाख की नगदी और एक कार की मांग करने लगे थे। विरोध करने पर शाइस्ता के साथ मारपीट करते थे।

इतना ही नहीं शाइस्ता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी थी। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज मांगते रहे तो शाइस्ता के परिजनों ने एक लाख रुपये दे दिए थे, लेकिन वे दो लाख और कार मांगते रहे। आरोप था कि इसी बीच ससुराल वालों ने बंधक बनाकर शाइस्ता को जान से मारने की कोशिश की थी, जिससे उसका गर्भपात हो गया था। उसे जिंदा जलाने का प्रयास भी किया गया।

Back to top button