Big NewsDehradun

ब्रेकिंग: बंद होगा मसूरी की माल रोड़ का रोप-वे, खतरे से खाली नहीं सफर

breaking uttrakhand newsमसूरी: मूसरी में पर्यटकों की पहली पसंद माल रोड रोप-वे पर संकट मंडरा रहा है। जल्द ही हस रोप-वे का संचालन बंद हो जाएगा। रोप-वे इंस्पेक्टर की जांच में इसे खतरनाक स्थिति में पाया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने इसे बंद करने का आदेश दिया है।

उत्तराखंड रज्जू मार्ग अधिनियम 2014 के तहत प्रत्येक रोप-वे का वार्षिक निरीक्षण किया जाता है। इस साल भी इसका मुख्य रज्जू मार्ग निरीक्षक प्रबंध निदेशक ब्रिडकुल ने जांच की थी। रिपोर्ट में माल रोड रोप-वे की स्थिति को ठीक नहीं बताया गया है। वर्तमान स्थिति के अनुसार अनुसार इस पर कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बताया गया है कि यह रोप-वे 1969 में बनाया गया था। उसके बाद से यह पुरानी तकनीक के आधार पर संचालित हो रहा है। जबकि वर्तमान में तकनीक और अन्य कारण बदल गए हैं।

Back to top button