Dehradun

मुंबई में अनिल बलूनी से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जाना हालचाल

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : कैबिनेट औऱ उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने आज मुंबई में उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से भेंट की और उनका हालचाल जाना।

सांसद बलूनी गत तीन माह से अस्वस्थ हैं और मुंबई में उनका उपचार चल रहा है। कैबिनेट मंत्री उनियाल ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उनियाल ने कहा कि वह सांसद बलूनी के राज्य हित में निरंतर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हैं और कामना करते हैं कि बलूनी शीघ्र स्वस्थ होकर पूर्ववत अपने अभियान में जुटेंगे और पार्टी तथा उत्तराखंड की सेवा में सक्रिय होंगे।

Back to top button