Dehradunhighlight

युवाओं के लिए खुशखबरी: अशासकीय स्कूलों में भर्ती का रास्त साफ

breaking uttrakhand newsदेहरादून: आचार सहिंता के कारण प्रदेश में अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव रुका हुआ था। अब शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के अनुमोदन के बाद भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को लोक सभा और फिर बाद में पंचायत चुनाव की आचार संहिता के कारण पूरा नहीं किया जा सका था।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के मुताबिक भर्ती की अधूरी प्रक्रिया को अब पूरा किया जाएगा। प्रदेश के अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों, प्रिंसिपलों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की इसी वर्ष जनवरी और फरवरी में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों एवं कर्मचारियों के विभिन्न पदों पर लटकी भर्ती को पूरा करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन से अनुमोदन मांगा गया था। शासन की ओर से प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को भेजा गया था। शिक्षा मंत्री के मुताबिक शुक्रवार को इस पर अनुमोदन दे दिया गया है।

Back to top button