
त्यूनी: त्यूनी से करीब 17 किमी मीनस की ओर हेटसू, अटाल के पास एक टीवीएस बाईक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क नीचे 350 मीटर गहरी खायी में गिर गयी। इस बाइक पर चार दोस्त सवार थे। चारों क्षेत्र में वैल्डिंग मजदूरी का काम करते थे। चारों कुछ ही दिन पहले ग्राम हेटसू में वैल्डिंग कार्य के आये थे।
आज अपना काम समाप्त करके एक ही बाइक से हेटसू से मीनस मार्ग होते हुये अपने निवास तिमली, सहसपुर की ओर जा रहे थे। प्रथम दृष्टया घटना का बाईक चालक द्वारा अपना बैग बाइक में आगे टंकी में रखना प्रतीत हो रहा है। जिसके चलते मोड़ पर बाइक को मोड़ते समय बाइक के हेंडल से उलझ जाना प्रकाश में आया है।
घटना में बाइक सवार चारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों को पुलिस द्वारा सूचना दे दी गयी है। मृतकों के शव को घटनास्थल से स्थानीय निवासियों की मदद से निकालकर थाना त्यूनी पुलिस द्वारा प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र त्यूनी में रखवाया गया है।
मृतकों के नाम व पते-
1. साजिद पुत्र नजीब उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी तिमली सहसपुर
2. अब्दुल पुत्र मुर्तलीब उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी उपरोक्त
3. राकिब पुत्र राशिद उम्र करीब 22 वर्ष निवासी उपरोक्त।
4. तौफीक पुत्र अगुर उम्र 30 करीब निवासी उपरोक्त।