
खटीमा: खटीमा में एक बड़ा मामला सामने आया है। चकरपुर चैकी क्षेत्र के पचैरिया नई बस्ती में मां-बाप के साथ सो रही 27 दिन की नवजात बच्ची गायब हो गई, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। देर शाम करीब पांच बजे शारदा नहर के किनारे झाड़ियों में बच्ची का कंबल मिला।
पुलिस के अनुसार पचैरिया नई बस्ती निवासी विजय कुमार ने सूचना दी कि रविवार रात कमरे में उनके साथ सो रही 27 दिन की बच्ची प्रियांशिका अचानक गायब हो गई। बताया कि सुबह करीब चार बजे जब उसकी पत्नी निशा जागी तो बच्ची को न देख मुझे जगाया। बच्ची की तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर आसपास के लोग भी प्रियांशिका की तलाश करने लगे, लेकिन उसका पता नहीं चला।
20 नवंबर को उसकी बेटी प्रियांशिका का जन्म हुआ, जिस पर वह छुट्टी में घर आया है। घर में मां विमला देवी, पिता अर्जुन राम, वह और उसका भाई अजय हैं। रविवार रात करीब आठ-नौ बजे परिवार के साथ भोजन करने के बाद पत्नी निशा पुत्री प्रियांशिका को लेकर सोने को चली गई। सुबह चार बजे कंबल के साथ बेटी गायब मिली।
https://youtu.be/FsaWOD-APsk