Big NewsDehradun

बिग ब्रेकिंग : प्रेमनगर लूटकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, शातिर लुटरे गिफ्तार

breaking uttrakhand newsदेहरादून: प्रेमनगर में सात अक्टूबर में सर्राफा लूट कांड हुआ था। पुलिस ने लूटकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रेमनगर स्थित देव ज्वैलर्स की दुकान पर 2 हथियारबन्द बदमाशा आए और फायर कर लाखों रुपये की ज्वेलरी और नगदी लूट ली थी। पुलिस तब से ही लुटेरों की तलाश में जुटी थी। कई बार उनके करीब भी पहुंची, लेकिन खाली हाथ लौट आई।

पुलिस इनकी तलाश में गोवा और दिल्ली के चक्कर भी लगाती रही। एसएसपी ने दोनों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई। 26 नवंबर को पुलिस को दोनों के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम को लूट कांड के आरोपी सोनू यादव की सोनू लंगड़ नाम के व्यक्ति से मिलने की जानकारी मिली। पुलिस ने यहीं से काम शुरू किया।

27 नवंबर को कोर टीम प्रभारी एसएसआई संजय मिश्रा अपनी टीम के साथ दिल्ली रवाना हुये। चार दिसंबर को एक और टीम दिल्ली भेजी गई। दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर अभियुक्तों के संभावित ठिकानों राजनगर, पालम एक्सटेंशन-2, द्वारिका, महिपालपुर, पहाड़गंज क्षेत्रों में लगातार कॉम्बिग की गई। जानकारी मिलने पर कि दोनों अभियुक्त दिल्ली में ही हैं। इसके बाद एक और टीम दिल्ली रवाना की गई।

12 दिसंबर को पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त करण शिवपुरी और सोनू यादव अपने एक अन्य साथी सतीश के साथ पहाड़गंज इलाके में आये हैं। देहरादून में हुई लूट की घटना में प्राप्त ज्वैलरी को बेचने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पहाड़गंज क्षेत्र से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

करण शिवपुरी पुत्र राकेश शिवपुरी, निवासी ग्रामः मानपुर कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल, सोनू यादव पुत्र सुरेश यादव, निवासीः बसन्तकुंज, नई दिल्ली, सतीश पुत्र विजय कुमार, निवासीः रिवाड़ी हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। इनका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इनके अलावा शिवेन्द्र निवासी, मनजीत द्वारिका नई दिल्ली और सूर्य प्रकाश सोनी निवासी रायपुर, देहरादून को भी गिरफ्तार किया गया।

https://youtu.be/ec51mkNxCyg

 

Back to top button