
सिलीगुड़ी भाजपा के दोबारा से जिलाध्यक्ष चुने गए अभिजीत राय चौधरी की बीते रात ब्रह्मपुर में सड़क दुघटना में मौत हो गयी है। इस सूचना के बाद भाजपा में शोक की लहर दौर गयी है। कुछ ही दिन बाद भाजपा का कार्यक्रम था जिसकी तैयारियां चल रही थी.
मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष अभिजीत राय चौधरी की मौत शनिवार तड़के करीब 5 बजे बरहमपुर में उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी एक ट्रक से टकरा जाने से हुुुई है। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। वह कोलकाता से सिलीगुड़ी आ रहे थे। अभिजीत राय चौधरी को कल शुक्रवार को ही दोबारा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष बनाया गया था।