highlightUttarkashi

यमुनोत्री के राना गीठ की बाल वैज्ञानिक का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

breaking uttrakhand newsबड़कोट: राजकीय इंटर कालेज रानागीठ की छात्रा कु.सोनम पंवार का चयन 47वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी 2020 के लिए चयन हुआ है। राज्य स्तरीय महोत्सव में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान पाकर सोनम ने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत कर सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य शकल सिंह चैहान ने बताया कि मार्ग दर्शक शिक्षक पूनम फरस्वाण ने निर्देशन में सोनम पंवार ने आदर्श राजकीय इण्टर कालेज कोटद्वार पौड़ी मेें आयोजित राज्य स्तरीय 20वीं डा. एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान, गणित पर्यावरण महोत्सव मेेे स्वच्छता एंव स्वास्थ्य उपशीर्षक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया इसके चलते सोनम का चयन 47वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित पर्यावरण प्रदर्शनी 2020 के लिए हुआ है। सोनम पंवार और मार्गदर्शक शिक्षक श्रीमती फरस्वाण का विद्यालय परिवार व स्थानीय अभिभावकों ने भव्य स्वागत किया।

Back to top button