हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में छोटी गंग नहर पर लगभग 18 लाख रुपए की लागत से बनाई गई पुलिया पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिया निर्माण का विरोध करते हुए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि छोटी गंग नहर पर बनी पुलिया दो रास्तों को नहीं जोड़ती ना ही उसका कोई उपयोग है।
कांग्रेस का आरोप है कि जिल जगह पुलिया को कोई उपयोग ही नहीं है। पुलिया को लेकर जहां कांग्रेसी मुखर होकर शहरी विकास मंत्री की खिलाफत कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोग भी इस पुलिया के निर्माण से हैरान हैं। हालांकि किसी ने अब तक खुलकर विरोध नहीं किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मदन कौशिक ने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए पुलिया का निर्माण करवाया है। अगर पुलिया को वहां से हटाया नहीं गया तो कांग्रेस इसके खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी।