Big NewsUdham Singh Nagar

ब्रेकिंग : दुल्हन लेकर लौट रहे दूल्हे की गाड़ी पर तथराव, दूल्हे के दोस्तों को बुरी तरह पीटा

breaking uttrakhand newsरुद्रपुर: रुद्रपुर में बरात में बारातियों और कुछ स्थानीय युवाओं के बीच विवाद हो गया था। बारात में हुए विवाद की खुन्नस युवकों ने दूल्हे की गाड़ी पर पथराव कर निकाला। इतना ही नहीं दूल्हे की गाड़ी में सवार उसके दो रिश्तेदारों को भी जमकर पीटा। इसमें दोनों को काफी चोट आई हैं। दूल्हे ने पुलिस से इस मामले में शिकायत की है।

शहर के वार्ड-7 में रहने वाले अनिल कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें कहा गया है कि उसकी बरात शनिवार की रात रामपुर गई थी। बरात में अमरोहा निवासी उसके रिश्तेदार रोहित और मोहित भी शामिल थे। उन दोनों का उसके मोहल्ले के रहने वाले बंटी से बरात में विवाद हो गया था। जब आज बरात लौटी तो बंटी अपने 10-12 साथियों के साथ उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। इसके बाद रोहित और मोहित को गाड़ी से खींच कर बुरी तरह पीट दिया।

Back to top button