Big NewsDehradun

ब्रेकिंग : चार धामों समेत पिथौरगढ़ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बढ़ी ठंड

breaking uttrakhand news

देहरादून: आज सुबह से ही प्रदेश के पहाड़ी इलाकों खासकर चार धाम और पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में बर्फबारी हो रही है। निचले इलकों में राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में भी बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान भी काफी गिर गया है। खबरों के अनुसार राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब हो गया। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जिस कारण निचले क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गए।

राजधानी देहरादून में भी आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। शहर ठंड की चपेट में है। केदारनाथ में घने बादल छाए हुए हैं। यहां ऊपरी पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो रही है। गंगोत्री के हर्षिल क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही है। चमोली जिले में भी मौसम खराब है। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। यहां बारिश की संभावना बनी हुई है।

Back to top button