highlightNational

भारतीय नौसेना बनी देवदूत : दूर गांव में फंसी गर्भवती महिला को पहुंचाया अस्पताल

breaking uttrakhand newsअंडमान: भारतीय सेनाएं हमेशा से परेशानी में खड़े देश के हर व्यक्ति के साथ खड़ी नजर आती है। चाहे सीमाओं पर तैनाती हो या किसी परेशानी फंसे को राहत पहुंचाने की बात हो। ऐसा कुछ कारनामा एक बार फिर नौसेना ने कर दिखाया है। भारतीय नौसेना अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के एक दूरदराज गांव में एक गर्भवती महिला के लिए संकट मोचक की तरह पहुंची। महिला को डाॅक्टरों की मदद की तत्काल जरूरत थी। नौसेना ने तेजी से काम किया और महिला को अस्पताल पहुंचाया।

अधिकारियों ने बताया कि कमोर्टा द्वीप में नौसेना के जहाज कारदीप की फास्ट इंटर्सेप्टर क्राफ्ट (एफआईसी) ने गर्भवती महिला को चिकित्सीय सहायता मुहैया कराते हुए उसे गांव से निकाला। महिला ने एक बच्चे को एफआईसी में जन्म दिया और बाद में कमोर्टा द्वीप लौटने पर बच्चा और मां दोनों को एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया।

Back to top button