उत्तरकाशी : एक ओर जहां बीते दिन 28 अक्टूबर को गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए तो वहीं मंगलवार यानी की 29 अक्टूबर को विधि विधान से मां यमनोत्री धाम के भी कपाट शीतकाल के लिए 12.25 पर बंद किए गए वहीं मां युमना की डोली यात्रा खरसाली के लिए रवाना की गई. खरसाली में विधि विधान एवं अनुष्ठान के साथ यमुना जी की मूर्ति को यमुना मंदिर में स्थापित किया जाएगा।
यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल ने बताया कि आज सुबह आठ बजे खरसाली से मां यमुना के भाई शनि महाराज समेश्वर देवता की डोली यमुना जी को विदा कराकर लाने के लिए यमुनोत्री रवाना हुई।
आपको बता दें कि आज ही केदारनाथ धाम के भी कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए. बता दें कि 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद किए जाएंगे औऱ इसी के साथ चारधाम यात्रा का समापन हो जाएगा.