highlightUttarakhand Loksabha Elections
Election 2024 : डोली से मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग, 97 वर्षीय शेर दास ने दिया वोट

उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री विधानसभा में 97 वर्षीय शेर दास ने मतदेय स्थल पांच मलना पहुंचकर मतदान किया। 97 वर्षीय शेर दास को डोली में बैठाकर मतदान केंद्र तक लाया गया।
डोली से मतदान करने पहुंचे 97 वर्षीय शेर दास
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। इस बीच बहुत सारी ऐसी तस्वीरें सामने आई जिन्होंने लोगों को हैरान तो किया लेकिन साथ ही साथ मतदान करने का संदेश भी दिया। जहां एक ओर दूल्हा-दुल्हन वोट देने पहुंचे तो वहीं बुजुर्ग भी व्हीलचेयर और डोली के माध्यम से वोट देने पहुंचे। उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री विधानसभा में 97 वर्षीय शेर दास ने डोली से मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया।