highlightPoliticsRudraprayag

Kedarnath by-poll : केदारनाथ उपचुनाव में 90,540 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तिथि घोषित कर दी है। उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे। केदारनाथ से भाजपा विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

केदारनाथ उपचुनाव में 90,540 मतदाता करेंगे मतदान

केदारनाथ उपचुनाव कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही राष्ट्रीय दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए कुल 90 हजार 540 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बता दें कि मतदाताओं में 44 हजार 765 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 45 हजार 565 महिला मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगी।

22 अक्टूबर को होगा नोटिफिकेशन जारी

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि 22 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। 29 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तिथि है। 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी और चार नवंबर को नाम वापसी की तिथि घोषित की गई है।

बुजुर्गों को घर से मिलेगी वोट डालने की सुविधा

20 नवंबर को मतदान के लिए तिथि घोषित की गई है और 23 नवंबर को वोटो की गिनती होगी। उन्होंने बताया कि केदारनाथ विधानसभा में 173 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन पोलिंग स्टेशनों में पोलिंग लाइन में कुर्सियां भी लगाई जाएंगी। इसके अलावा 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button