Dehradun

उत्तराखंड : लॉकडाउन के उल्लंघन पर 8613 गिरफ्तार, 4899 वाहन सीज, 1.06 करोड़ वसूले

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : उत्तराखंड पुलिस लोगों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन करा रही है। साथ ही जमातियों पर भी शिकंजा कसे हुए है।कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर 22 अप्रैल 2020 को प्रदेश में कुल 61 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 368 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 2001 अभियोगों 8613 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 21793 वाहनों के चालान, 4899 वाहन सीज एवं 01.06 करोड़ रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

बात करें जमातियों की तो डीजी ने जानकारी दी कि 1 जनवरी के बाद कुल 1436 जमातियों, जिसमें से अन्य राज्यों से उत्तराखण्ड आए 513 जमातियों को और उत्तराखंड के अन्य राज्यों में गए हुए 923 जमातियों को होम और इंस्टिट्यूशनल क्वारेंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में अभी तक कोरोना संक्रमित जमातियों के संपर्क में आने वाले 917 लोगों को भी क्वारेन्टीन किया गया है।

Back to top button