Dehradunhighlight

वाह…ऋषिकेश में 83 साल की बुजर्ग ने की बंजी जंपिंग, 117 मीटर की ऊंचाई से कूदकर चौंकाया

83 साल की महिला ने ऋषिकेश में शिवपुरी के एक बंजी सेंटर से बंजी जंपिंग की। 117 मीटर की ऊंचाई से bungee jumping कर उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल ब्रिटेन की रहने वाली इस बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो Rishikesh में इतनी ऊंचाई से कूदती नजर आई। हर कोई बुजर्ग महिला के जज्बे को सलाम कर रहा है।

Rishikesh: 83 साल की बुजर्ग ने की बंजी जंपिंग

दरअसल ये वीडियो 13 अक्टूबर का बताया जा रहा है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां पर ब्रिटेन की 83 वर्षीय ओलेना बायको ने bungee jumping की। शिव पुरी में उन्होंने 117 मीटर की ऊंचाई से छंलाग लगाई।

ऋषिकेश में 117 मीटर की ऊंचाई से कूदकर चौंकाया

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों के कमेंट्स की भी बौछार आने लगी। लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। आप कभी भी किसी भी उम्र में उदाहरण पेश कर सकते हो।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button