Dehradun

उत्तराखंड : लॉकडाउन के उल्लंघन पर 7868 गिरफ्तार, 4705 वाहन सीज, वसूले 97.54 लाख

Breaking uttarakhand newsदेहरादून : कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और इसकी रोकथाम के लिए देश भर में लॉकडाउन लागू किया गया है। वहीं पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपट रही है।

उत्तराखंड पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है। वहीं इसी को देखते हुए लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर आज 20 अप्रैल को प्रदेश में कुल 60 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 333 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 1885 अभियोगों 7868 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 20107 वाहनों के चालान, 4705 वाहन सीज एवं 97.54 लाख रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

Back to top button