Dehradun

77वां गणतंत्र दिवस: PHQ में DGP ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर डीजीपी दीपम सेठ ने पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और पोलिकेकर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति शपथ दिलाई।

PHQ में DGP ने किया ध्वजारोहण

देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भी 77वां गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिल रही है। डीजीपी दीपम सेठ ने इस मौके पर पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। साथ ही पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति शपथ दिलाई। डीजीपी ने सरहानीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को दिए जा रहे मेडल

गणतंत्र दिवस के अवसर पर DGP ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट, सराहनीय एवं विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है। राज्यपाल द्वारा 6 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया, जबकि DGP की ओर से 137 अधिकारियों व कर्मियों को DGP प्रशस्ति डिस्क गोल्ड एवं सिल्वर प्रदान किये।

राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक

  • यशपाल सिंह, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, एसटीएफ देहरादून
  • नरोत्तम बिष्ट, उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस, एसटीएफ देहरादून
  • देवेन्द्र कुमार, आरक्षी 21, नागरिक पुलिस, एसटीएफ देहरादून
  • भूपेन्द्र सिंह मर्तोलिया, मुख्य आरक्षी, एसटीएफ कुमाऊँ
  • सुनील कुमार, अपर उप निरीक्षक, सशस्त्र पुलिस, पौड़ी गढ़वाल
  • सुनील रावत, मुख्य आरक्षी 114, नागरिक पुलिस, जनपद देहरादून

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर (सेवा के आधार पर)

  • तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अग्निशमन एवं आपात सेवा, उत्तराखण्ड
  • पंकज भट्ट, सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी
  • अमित श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक/परिसहाय, राज्यपाल उत्तराखण्ड
  • राजेश कुमार भट्ट, अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सैल, उच्च न्यायालय नैनीताल
  • पंकज कोठियाल, पुलिस उपाधीक्षक, लोक भवन सुरक्षा उत्तराखण्ड
  • बलवन्त सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय देहरादून
  • गिरीश सिंह बिष्ट, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जनपद चमोली
  • हिमांशु काण्डपाल, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, देहरादून परिक्षेत्र
  • कैलाश सिंह भैंसोड़ा, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, कुमाऊँ परिक्षेत्र नैनीताल
  • नवीन कुमार, दलनायक, एसडीआरएफ उत्तराखण्ड
  • अवनीश सैनी, निरीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय उत्तराखण्ड
  • रणजीत लाल खनेड़ा, उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस, जनपद रुद्रप्रयाग
  • राजीव उप्रेती, उप निरीक्षक (एम), सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी
  • चन्द्र राम, अग्निशमन अधिकारी, जनपद बागेश्वर
  • लक्ष्मण चन्द्र, अपर उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस, जनपद चम्पावत
  • रेनू देवी, अपर उप निरीक्षक, नागरिक पुलिस, सीआईडी देहरादून
  • नीलम बमराड़ा, मुख्य आरक्षी, नागरिक पुलिस, देहरादून
  • पूर्ण सिंह रावत, मुख्य आरक्षी चालक, जनपद हरिद्वार
  • माखन सिंह, मुख्य आरक्षी, अभिसूचना, जनपद टिहरी गढ़वाल
  • लोकेन्द्र सिंह तोमर, मुख्य आरक्षी, आर्मोरर, जनपद पौड़ी गढ़वाल
  • प्रवीन सिंह पंवार, आरक्षी, साइबर क्राइम थाना देहरादून
  • गजेन्द्र सिंह, आरक्षी 98, नागरिक पुलिस, उत्तरकाशी
  • कुलदीप सिंह, आरक्षी 28, नागरिक पुलिस, उत्तरकाशी
  • ओम प्रकाश, आरक्षी 119, सशस्त्र पुलिस, टिहरी गढ़वाल
  • मुन्नी देवी लोहनी, आरक्षी 206, नागरिक पुलिस, नैनीताल

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड (सेवा के आधार पर)

  • ममता वोहरा, पुलिस अधीक्षक प्रो/मा उत्तराखण्ड, देहरादून
  • सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, पुलिस उपाधीक्षक, हरिद्वार
  • गोपाल दत्त जोशी, पुलिस उपाधीक्षक, अल्मोड़ा
  • पंकज पोखरियाल, निरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय देहरादून
  • मौ. अकरम अंसारी, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पौड़ी गढ़वाल
  • जगमोहन, गुल्मनायक, एसडीआरएफ
  • सुनील कुमार, उप निरीक्षक, पुलिस दूरसंचार, देहरादून
  • कृष्ण चन्द्र भट्ट, उप निरीक्षक, सशस्त्र पुलिस, देहरादून
  • सुरेन्द्र सिंह, अपर गुल्मनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी
  • रमेश राम, अपर उप निरीक्षक, अभिसूचना एलआईयू, बागेश्वर
  • यशपाल सिंह भण्डारी, फायर सर्विस चालक, देहरादून
  • हेमन्त पुरी, आरक्षी, नागरिक पुलिस, एसटीएफ उत्तराखण्ड

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button