75th republic day: जानिए क्या है ‘अनंत सूत्र प्रदर्शनी’ जिसने बढ़ाई परेड की शोभा
देश आज अपना 75th republic day मना रहा है। कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विकसित भारत की झलक दिखाई दे रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। इस दौरान 21 तोपों की सलामी दी गई। इसी के साथ 90 मिनट तक चलने वाली परेड की शुरुआत हुई। इसी के साथ इस परेड में अनंत सूत्र नामक एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
75th republic day पर अनंत सूत्र
अमृत महोत्सव ने एक्स पर अनंत सूत्र का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि संस्कृति मंत्रालय की पहल से इस गणतंत्र दिवस कर्तव्य पथ पर #AnantaSutra के माध्यम से दर्शायी जा रही है- देश की समृद्ध वस्त्र कला की प्रतीक साड़ियां। इसी के साथ आगे कहा गया है, देश के अलग-अलग प्रातों की इन साड़ियों की जानकारी दर्शक क्यूआर कोड से प्राप्त कर सकते हैं।
क्या है अनंत सूत्र?
बता दें कि अनंत सूत्र साड़ी का सम्मान है, जो फैशन की दुनिया के लिए भारत का शाश्वत उपहार है। संस्कृति मंत्रालय की कर्तव्य पथ पर अनंत सूत्र- द एंडलेस थ्रेड नामक एक विशेष प्रदर्शनी देखने को मिल रही है जिसमें 18 राज्यों से लाई गई 1900 साड़ियों को शामिल किया है। इन साड़ियों में विभिन्न भारतीय सांस्कृतिक पंरंपराओं की झलक दिखाई दे रही है। कर्तव्य पथ के दोनों ओर लकड़ी के फ्रेम पर ऊंचे स्थान पर अनंत सूत्र को दर्शाया गया है। इसमें 150 साल पुरानी साड़ियां हैं। संस्कृति मंत्रालय ने ‘अनंत सूत्र’ के माध्यम से भारत के लाखों बुनकरों का सम्मान किया। जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी इस परंपरा को जीवित रखा।