DehradunBig News

75वां गणतंत्र दिवस : राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजभवन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड के लिए सदी का यह तीसरा दशक बहुत महत्वपूर्ण है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में विकास के काम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और जनता को उनका लाभ मिल रहा है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा उत्तराखंड में पिछले दिनों हुए इन्वेस्टर समिट के दौरान लाखों करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं। वह विकास के राह पर नई इबारत लिखने का काम करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button