National

66 साल की बुजुर्ग महिला की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या, शरीर पर किए 25 बार चाकू से वार

Old women rapeदिल्ली के थाना न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में 66 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। दुष्कर्म के बाद उसके शरीर में करीब 25 बार चाकू से वार किया गया। मृतका के बेटे के घर आने के बाद मामले की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मृतक महिला निर्वस्त्र हालत में खून से लथपथ पड़ी हुई थी। मृतका मूलरूप से बिहार के बेगूसराय की रहने वाली थी। दल्लूपुरा गांव में अपने बेटे के साथ किराये पर रहती थी। महिला सब्जी बेचती थी, जबकि उसका बेटा सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। महिला घर पर अकेली थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

परिवार ने महिला के साथ रेप करके हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह यौन उत्पीड़न का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस ने घटना के महज चंद घंटों के अंदर ही कथित तौर पर हत्या के आरोपी 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विपिन पुत्र नवल सिंह निवासी दल्लूपुरा के रूप में हुई है।

Back to top button