Big NewsUttarakhand

प्रदेश में भारी बारिश से 637 करोड़ का नुकसान, जून से अब तक गई 60 की जान

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्रदेश में जून से लेकर अब तक 637 करोड़ की क्षति का अनुमान लगाया गया है। जबकि 60 लोगों की जान गई है।

जून से लेकर अब तक प्रदेश में गई 60 की जान

प्रदेश में इस बार मानसून सीजन भारी पड़ रहा है। 15 जून से अब तक प्रदेश में 60 व्यक्तियों की जान गई है। जबकि 37 घायल हुए हैं और 17 लोग लापता हैं। इसके साथ ही प्रदेशभर में 1329 घरों को क्षति पहुंची है। जिनमें से 35 घर पूरी तरह धवस्त हो गए हैं।

इस अवधि के दौरान 7694 पशुओं को नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही प्रदेश में भारी बारिश के कारण कृषि भूमि, सड़कों, पुलों, बागानों आदि को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

अब तक प्रदेश में हुआ 637 करोड़ का नुकसान

उत्तराखंड में बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। आपदा का विभागवार क्षति का आकलन कराया जा रहा है। शुक्रवार तक उत्तराखंड में 637 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है। जबकि बढ़ोतरी होना तय है। विभाग द्वारा लगातार आपदा द्वारा हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।

18 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

बीते कई दिनों से प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन-चार दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 18 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button