Maharashtra Election live: महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 58% मतदान, गढ़चिरौली सबसे आगे तो मुंबई और ठाणे में सुस्त वोटिंग

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। शाम 5 बजे तक राज्य में 58 % मतदान हुआ है। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इस चुनाव में सत्तारूढ महायुति गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है तो विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी को सत्ता में वापसी की उम्मीद है। महाराष्ट्र के मुंबई में सबसे सुस्त मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक मुंबई में 49.07 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। यहां शाम 5 बजे तक 69.63 फीसदी वोटिंग हुई है। अहेरी में 68.43 फीसदी, अरमोरी मं 72.26 फीसदी और गढ़चिरौली में 69.22 फीसदी मतदान हुआ।
मुंबई और ठाणे में सुस्त वोटिंग
महाराष्ट्र के मुंबई में सबसे सुस्त मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक मुंबई में 49.07 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं ठाणे में 49.76 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा मतदान
वहीं महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। यहां शाम 5 बजे तक 69.63 फीसदी वोटिंग हुई है। अहेरी में 68.43 फीसदी, अरमोरी मं 72.26 फीसदी और गढ़चिरौली में 69.22 फीसदी मतदान हुआ।
शाम 5 बजे तक 58% मतदान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक के मतदान के आंकड़े आ चुके हैं। शाम 5 बजे तक राज्य में 58 प्रतिशत मतदान हुआ है। गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 69 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं मुंबई सिटी क्षेत्र में सबसे कम मतदान हुआ है।
पोलिंग बूथ पहुंचे सलमान खान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग के बीच बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भारी पुलिसबल और सुरक्षाबल भी मौजूद रहा।
तीन बजे तक 45.53 फीसदी मतदान
महाराष्ट्र में तीन बजे तक 45.33 फीसदी मतदान हुआ है। यहां गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 62.99 और सबसे कम ठाणे में 38.94 फीसदी मतदान हुआ है।
दोपहर 1 बजे तक 30.18 फीसदी मतदान
दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में सिर्फ 30.18 फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे ज्यागा गढ़चिरौली में 50.89 फीसदी मतदान हुआ है। दूसरी तरफ वोटिंग में मुंबई सिटी काफी पीछे रहा। यहां अब तक 27.73 फीसदी वोटिंग हुई है।
11 बजे तक 18.14 फीसदी वोटिंग
महाराष्ट्र में 11 बजे तक 18.14 फीसदी वोटिंग हुई। राज्य में सबसे ज्यादा 30 फीसदी वोटिंग गढ़चिरौली में हुई है, जबकि सबसे कम नांदेड़ में 13.67 फीसदी वोटिंग हुई है।
सुबह 9 बजे तक 6.61 फीसदी मतदान
महाराष्ट्र में सुबह-सुबह मतदान की धीमी रफ्तार है। सुबह 9 बजे तक राज्य में महज 6.61 फीसदी मतदान हुआ है।
शिवसेना यूबीटी नेता ने की अपील
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत 288 सीटों पर जारी वोटिंग के बीच मुंबई में वोट डालने के बाद शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने अपील की है कि लोग घरों से बाहर निकलें और ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।