highlightUdham Singh NagarUttarakhand

51 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर 51 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुखबिर से मिली सूचना पर चलाया था चेकिंग अभियान

मामला शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे दोराहा पुलिस चौकी का है। इंचार्ज देवेंद्र राजपूत को हरलालपुर मार्ग से एक युवक के बाइक पर प्रतिबंधित मांस ले जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एसआई रमेश चंद बेलवाल ने अपनी टीम के साथ हरलालपुर मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी।

बाइक छोड़ आरोपी मौके से फरार

इस दौरान पुलिस टीम को देखकर एक युवक बाइक छोड़ कार भाग गया। बाइक पर चादर से लिपटा 51.650 किलो मांस बरामद हुआ। पुलिस टीम ने बाइक को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ धारा 3/5/11(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मामला की जांच एसआई देवेंद्र राजपूत को सौंप दी गई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button