
ऐतिहासिक टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने के लिए अटलांटिक महासागर में पांच लोग एक सबमर्सिबल में सवार होकर गए थे और लापता हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सभी लापता लोगों के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
रविवार से पनडुब्बी में 5 लोग लापता
बता दें कि टाइटैनिक का मलबा दिखाने के लिए एक पनडुब्बी उत्तरी अटलांटिक में डूब गई थी। रविवार से ही इस पनडुब्बी का कुछ पता नहीं चल रहा है। इस जहाज पर सवार पांच लोग सावर थे। जिनकी खोजबन जारी है। वहीं जानकारी सामने आई हैं कि पनडुब्बी पर सिर्फ 10 घंटे की ही ऑक्सीजन बची है।
पनडुब्बी खोजने के लिए ऑपरेशन जारी
बता दें कि पनडुब्बी को खोजने के लिए एक बहुराष्ट्रीय ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसका हिस्सा अमेरिकी तट रक्षक, कनाडाई सैन्य विमान, फ्रांसीसी जहाज और टेलीगाइडेड रोबोट हैं। बचाव दल लगातार चौबीस घंटे काम कर रही है। लापता जहाज पर सवार पांच लोगों में ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग, पाकिस्तानी टाइकून शहजादा दाऊद और उनका बेटा शामिल हैं।
ऑक्सीजन खत्म होने से पहले ही मौत
अनुमान लगाया जा रहा है कि पनडुब्बी में सवार सभी पांच लोगों की शायद ऑक्सीजन खत्म होने से पहले ही मौत हो गई होगी। मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार ‘इन पनडुब्बियों में बैटरियां होती हैं, जो सीमित समय तक ही चलती हैं। इनमें कार्बनडाइऑक्साइड (CO2) स्क्रबर होते हैं जो CO2 को अवशोषित कर लेती हैं। अगर ये काम न करें तो ऑक्सीजन खत्म होने से पहले ही लोगों का दम घुट सकता है। जहरीली गैस उन्हें पहले ही मार डालेगी। अंदर गैस भरने से उन्हें बहुत जल्दी नींद आ जाएगी और वह धीरे-धीरे मर जाएंगे। CO2 को कहीं भी निकलने की जगह नहीं है। इसलिए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि पनडुब्बी में सवार लोग पहले ही मर चुके होंगे।