देेहरादून: एक दिन पहले मैक्स अस्पताल में कुछ लोग एक युवक को घायल अवस्था में युवक को भर्ती करा गए थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी मौत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुछ फरार बताये जा रहे हैं। आपको हैरानी होगी कि युवक की हत्या 485 करोड़ की क्रिप्टो करेंसी के पासवर्ड के लिए की गई थी।
एसएसपी ने बताया कि एक दिन पहले अज्ञात युवक एक अब्दुल शकूर नाम के मरीज को लेकर मैक्स अस्ताल गये। उसे वहां भर्ती कराकर खुद फरार हो गए। युवक की मौत होने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। अस्पताल में लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई।
कुछ ही घंटों में ही पुलिस ने इस हत्या से जुड़े 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पिूछताछ में पता चला कि ये हत्या 485 करोड़ की क्रिप्टो करेंसी यानी बिटक्वाइन के पासवर्ड के लिए की गई थी। पासवर्ड को अब्दुल शकूर से लेने के लिए इन आरोपियों ने अब्दुल को बेरहमी से पीटा। 4 लोग अब्दुल को लेकर अस्पताल गए थे। हत्या में 9 लोग शामिल थे, जिनमें से 4 अभी भी फरार हैं।