Uttarakhand Weather UpdateBig News
उत्तराखंड में आज जमकर बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है.
उत्तराखंड में जमकर बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 12 बजे तक देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले के कुछ स्थानों में तेज हवाएं, आकाशीय बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
इन स्थानों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग की माने तो लच्छीवाला, छिद्दरवाला, डोईवाला, ऋषिकेश, शिवपुरी, हरिद्वार, पथरी वन रेंज, घनसाली, कोटद्वार, सहस्त्रधारा, क्लेमेंट टाउन, रायपुर, नरेंद्र नगर, डाडामंडी स्थानों में और इन के आस-पास के क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ तूफान, 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.