Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में ढाई साल में 3,854 महिलाएं और 1,134 लड़कियां लापता, RTI से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

प्रदेश में RTI से बड़ा खुलासा हुआ है। ये खुलासा चौंकाने वाला है। बीते ढाई साल से भी कम समय में प्रदेश से 3,854 महिलाएं और 1,134 लड़कियां लापता हैं। ये खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने किया है।

ढाई साल में 3,854 महिलाएं और 1,134 लड़कियां लापता

आरटीआई से उत्तराखंड में चौंकाने वाला खुलासा है। प्रदेश में जनवरी 2021 से मई 2023 तक 29 महीने में 3,854 महिलाएं और 1,134 लड़कियां गुमशुदा दर्ज की गई। इन 29 महीनों में 2,961 गुमशुदा महिलाएं और 1,042 लड़कियां बरामद भी की गई हैं।

बता दें कि साल 2021 में 1,494, साल 2022 में 1,632 और साल 2023 में मई तक 728 महिलाएं लापता हुई हैं। जबकि इसी अवधि में 1,132 लड़कियां लापता हुई हैं जिसमें साल 2021 में 404, साल 2022 में 425 और 2023 में मई तक 305 बालिकाएं शामिल हैं।

सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने किया खुलासा

बता दें कि ये चौंकाने वाला खुलासा काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को पुलिस द्वारा दी गई जानकारी से हुआ है।

बता दें कि उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के लोक सूचना अधिकारी से नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड में गुमशुदा व्यक्तियों, महिलाओं, बालक और बालिकाओं के आंकड़ों की सूचना मांगी थी। जिसके जवाब में उन्हें जो जानकारी मिली उस से ये खुलासा हुआ है।

साल 2021, 2022 और 2023 में लापता महिलाओं के जिलेवार आंकड़े

नैनीताल में 2021 में 168, साल 2022 में 165 और 2023 में मई तक 53 महिलाएं गायब हुई हैं। पिथौरागढ़ में 14, 18 तथा 7, अल्मोड़ा में 25, 44 तथा 23, टिहरी में 59, 49 तथा 35, बागेश्वर में 34, 26 और 12 और उधमसिंह नगर जिले में 343, 415, और 183,महिलाएं लापता हुई हैं।

इसके साथ ही उत्तरकाशी में 34, 23 तथा 15, देहरादून में साल 2021 में 364, साल 2022 में 430 और साल 2023 में मई तक 163 महिलाएं, पौड़ी जिले में 43, 58 तथा 19, हरिद्वार में 339, 314 और 169, चमोली में 31, 26 तथा 14, रूद्रप्रयाग जिले में 14, 15 तथा 10, चम्पावत जिले में 23, 48 तथा 25 तथा रेलवे क्षेत्र में साल 2021 में तीन, 2022 में एक और 2023 में मई तक शून्य गुमशुदा महिला दर्ज हुई है।

लापता लड़कियों के जिलेवार आंकड़े

साल 2021, 2022 और 2023 में उत्तराखंड से 1,132 लड़कियां लापता हुई हैं। जिसमें से उधमसिंह नगर में साल 2021 में 133, साल 2022 में 146 और साल 2023 में 49, नैनीताल में साल 2021 में 74, साल 2022 में 63, साल 2023 में मई तक 17 लड़कियों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज है।

राजधानी देहरादून में साल 2021 में 30 लड़कियां, साल 2022 में नौ और साल 2023 में मई तक 80, पिथौरागढ़ में 17, 22 तथा 15, अल्मोड़ा में 10, 13 तथा नौ, टिहरी जिले में 23, 18 तथा 12, बागेश्वर जिले में आठ, आठ और दो, पौड़ी में पांच, आठ और सात, उत्तरकाशी में पांच, तीन और दो, हरिद्वार में क्रमशः 81, 103 तथा 95, चमोली जिले में आठ, नौ और पांच, चम्पावत में नौ, 17 तथा आठ, रूद्रप्रयाग में एक, छह और तीन और रेलवे क्षेत्र (जी.आर.पी.) में इस अवधि में केवल 2023 में मई तक एक लड़की गुमशुदा दर्ज हुई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button