UttarakhandChar Dham Yatra

Char Dham Yatra : 50 दिनों में 30 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन, सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम में आए श्रद्धालु

चारधाम यात्रा के लिए इस बार श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अभी यात्रा को शुरू हुए 50 दिन का समय हुआ है और चारों धामों में दर्शन करने वालों का आंकड़ा 30 लाख पहुंच गया है।

50 दिनों में 30 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

चारधाम यात्रा में इस साल अब तक 30 लाख श्रद्धालु दर्शन कर सके हैं। यात्रा शुरू होने के 50 दिनों के अंदर ही लगभग 30 लाख श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। बता दें कि इस साल यात्रा 10 मई से शुरू हुई थी। जबकि पिछले साल चारधाम यात्रा 22 अप्रैल को शुरू हुई थी।

पिछले साल 30 जून तक 68 दिनों में 30 लाख श्रद्धालुओं ने चारों धाम के दर्शन किए थे। जबकि इस बार 50 दिनों में ही दर्शन करने वालों का आंकड़ा 30 लाख पहुंच गया है।

सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम में आए श्रद्धालु

आपको बता दें कि चारधाम यात्रा में सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। 10 मई से शुरू हुई यात्रा को 50 दिन का समय पूरा हो गया है। ऐसे में अब तक केदारनाथ में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। बता दें कि यात्रा के पहले दिन ही केदारनाथ में 20 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचे थे।



Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button