Uttarakhand Weather UpdateBig News
उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तराखंड के इन जिलों में बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 3 अगस्त को देहरादून और बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
5 अगस्त तक प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो 5 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने आमजनमानस से नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। साथ ही पहाड़ों पर यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।