Healthhighlight

भारत में Monkeypox का दूसरा केस कन्फर्म, UAE से लौटा था शख्स, क्या खतरनाक बनता जा रहा है ये वायरस?

भारत में मंकीपॉक्स (Monkeypox) का एक और केस सामने आया है। केरल (Kerala) में इस वायरस से सक्रमित एक मरीज मिला है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ये बताया गया कि ये शख्स UAE से लौटा था। वायरस के लक्षण मिलने पर अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां जांच के दौरान व्यक्ति एकपॉक्स से संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से आग्रह भी किया है कि फॉरेन ट्रैवल हिस्ट्री वाले लोग एमपॉक्स के लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें।

भारत में अब तक Monkeypox से दो लोगों की पुष्टि

बता दें कि केरल से पहले एक और व्यक्ति में एकपॉक्स की पुष्टि हुई थी। अब तक भारत में एकपॉक्स(MPox) के दो मामले सामने आए है। केरल से पहले दिल्ली का एक व्यक्ति मंकीपॉक्स से सक्रमित पाया गया था। ये इस साल का पहला केस था। अब केरल में दूसरा केस पाया गया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। ऐसे में सक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। कुछ लोगों को ट्रेस कर जांच भी की गई। जिनमें उन सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Monkeypox हो चुका है ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित

बता दें कि हाल ही में मंकीपॉक्स को स्वास्थय संगठन यानी WHO ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था। इस वायरस के मामले अफ्रीका में लगातार बढ़ रहे थे। जिसके चलते ये फैसला लिया गया। इसके अलावा भी कई देशों में मंकी पॉक्स अपनी दस्तक दे चुका है। दो साल पहले भी कई देशों में ये वायरल फैला था। तब भी दुनियाभर में इस वायरस के एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए थे। उस समय भारत में केवल 30 केस दर्ज किए गए थे। हालांकि इस बार का ये स्ट्रेन पहले वाले से अलग और ज्यादा खतरनाक कहा जा रहा है।

कितना खतरनाक है ये वायरस?

डॉक्टरों की माने तो भारत में कुछ केस इस वायरस के आ सकते हैं। लेकिन लोगों को इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। इसमें केवल जागरूक रहने की जरूरत है। मंकीपॉक्स कोविड की तरह तेजी से नहीं फैलता है तो इसमें पैनिक होने की जरूरत नहीं है। फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं।

ये भी पढ़े:-क्या है MPox जो भारत के लिए बन सकता है बड़ा खतरा? जानें Monkey Pox से संक्रमित होने से कैसे बचे?

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button