Uttarakhand Weather UpdateBig News
उत्तराखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम (Uttarakhand Weather Update) का मिजाज आज भी बदला रहेगा। मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है।
उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 29 जुलाई को राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और गरज के साथ तीव्र बौछारें पड़ने की भी संभावना जताई है।
31 जुलाई तक प्रदेश में बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो 31 जुलाई तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा। बता दें देहरादून में बीती रात से ही बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। इसके अलावा चंपावत जिले के कई क्षेत्रों में रात भर बारिश का दौर जारी है।