National

Sambhal में पथराव में शामिल 27 लोगों को किया गिरफ्तार, 74 की हुई पहचान, कार्रवाई जारी  

Sambhal शहर में पुलिस आरोपियों को फोटो और वीडियो के माध्यम से तलाश कर रही है। बवाल के इलाके में ज्यादातर लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस ने देर रात तक सायरन बजाकर इलाके में गश्त की। संभल और नखासा थाना क्षेत्र से 27 बवालियों को जेल भेजा जा चुका है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल है। इन महिलाओं पर भी पुलिस ने पथराव करने का आरोप लगाया है।

माहौल सामान्य करने पर जोर

मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर औंजनेय कुमार सिंह ने मीडिया रिपोर्ट में बताया कि अब तक सात एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। 22 लोगों को नामजद किया गया है। 74 लोगों की पहचान की जा चुकी है। उन्होनें कहा कि हम समाज के लोगों को निराधार बयान देने से बचने का आग्रह कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि आज-कल में चीजें सामान्य हो जाएंगी।

पालिका ने जब्त की ईंटें

वहीं बवाल में सबसे ज्यादा मकान निर्माण के लिए सड़क किनारे लगाई ईंटों का इस्तेमाल उपद्रवियों ने किया था। पालिका ने इन ईंटों को जब्त कर लिया है। इन ईंटों को अब वापस नहीं किया जाएगा। इनका इस्तेमाल पालिका अपने कार्यों में करेगी।

Back to top button