National

26 january 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस की परेड शुरू

India Republic Day 2026, 77th Gantantra Diwas: भारत आज यानी 26 जनवरी (26 january 2026) को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा झंड़ा फहराया। इस दौरान पहले राष्ट्रगान हुआ। जिसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई।

26 january 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा

ध्वज फॉर्मेशन में 129 हेलिकॉप्टर यूनिट के 4 Mi-17 1V हेलिकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए फूलों की बारिश की गई। ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत ने हेलिकॉप्टरों के इस फॉर्मेशन का नेतृत्व किया।

इस बार गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन हैं। उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने एक्स पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, “गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होना मेरे लिए जीवन भर का सम्मान है। एक सफल भारत दुनिया को अधिक स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित बनाता है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button