Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश का अलर्ट, यहां पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

उत्तराखंड में 26 अगस्त को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के साथ जिलों के लिए भारी की चेतावनी जार किया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 26 अगस्त को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

29 अगस्त के बाद साफ रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तराखंड में 29 अगस्त के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। बता दें पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू पुराना थाना, नालूणा के पास अभी भी अवरुद्ध है l मार्ग को सुचारू करने के लिए कार्य जारी है।

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Landslide: गंगोत्री हाईवे में पहाड़ी से भरभराकर गिरे पत्थर, यातायात ठप- Video

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें