Big NewsNational

मारे जाएंगे 250 पाकिस्तानी आतंकी, NSA अजित डोभाल ने तैयार किया “प्लान”

breaking uttrakhand newsनई दिल्ली: कश्मीर घाटी में ठंड में जब बर्फबारी के दौरान प्रशासनिक कार्य जम्मू से संचालित होंगे, तब कश्मीर घाटी में एक सुरक्षा बल पाकिस्तानी आतंकियों की कब्र खोदकर उनको दफनाने में जुटे होंगे। सुरक्षा तंत्र ने कश्मीर में छुपे करीब 250 पाकिस्तानी आतंकियों को घेरकर मारने का खाका तैयार किया है। ठंड के मौसम में जब पूरी घाटी बर्फ से ढकी होती है, तब आतंकियों के खिलाफ सफाई अभियान चलाई जाए। इसके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और गृहमंत्रालय ने योजना तैयार की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घुसपैठ लगभग रुक चुकी है। बर्फ जमने के बाद पाकिस्तान के लिए घुसपैठ कराना और भी मुश्किल हो जाएगा। समस्या घाटी के दूर दराज इलाके में पहले से घुसे करीब 250 पाकिस्तानी हैं। सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान में प्रशिक्षित आतंकी अक्सर कमांडो ट्रेनिंग लिए होते हैं। वह घाटी के जंगलों में लंबे समय तक रह सकते हैं। लेकिन बर्फ ढकने के बाद उनक ेलिए जंगल में रहना मुश्किल होगा। ऐसे में वह महफूज जगह की तालाश में गांव की तरफ आएंगे। उनके लिए सीमा पार पर वापस पीओके जाना नामुमकिन है।

Back to top button