highlightUdham Singh Nagar

सावधान: आपका बच्चा भी दोपहिया से जाता है स्कूल?, हो जाएं सतर्क

अगर आपके बच्चे भी स्कूल जाने के लिए दोपहिया वाहन का प्रयोग करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि अब बाजपुर पुलिस दोपहिया वाहन चलाने वाले नाबालिक बच्चों के खिलाफ कार्यवाही करने का मन बना चुकी है।

विद्यालय प्रबंधन के साथ पुलिस की बैठक

बाजपुर में सोमवार को कोतवाल नरेश चौहान ने इंटरमीडिएट विद्यालय के प्रबंधन के साथ बैठक की। बैठक में कोतवाल नरेश चौहान ने विद्यालय प्रबंधन से बच्चों को जागरूक करने और दोपहिया वाहन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाल ने बताया कि बच्चे देश का भविष्य है, लेकिन बच्चों की जिद पर अभिभावक उन्हें दोपहिया वाहन दे रहे है। ऐसे में बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है।

दोपहिया चलते पकड़े गए बच्चे तो लगेगा 25 हजार का जुर्माना

कोतवाल ने बताया कि हादसों को रोकने और बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए के लिए विद्यालय प्रबंधकों के साथ बैठक की गई है। चौहान ने बताया कि शुरुआत में, स्कूल लेवल पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिसके बाद पुलिस कैंपेन चलाएगी। कोतवाल ने कहा कि मोटरसाइकिल चलाते हुए पकड़े गए किसी भी नाबालिग के अभिभावकों पर 25 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। मीटिंग के दौरान, उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया वाहन चलाने की इजाज़त न दें।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button